सुशासन तिहार से मिल रही है मुस्कान, सरकार रख रही है जरूरतमंदों का ध्यान

Good governance festival brings smiles, the government is taking care of the needy

सुशासन तिहार से मिल रही है मुस्कान, सरकार रख रही है जरूरतमंदों का ध्यान

राजनांदगांव की पुष्पकला को मिला निः शुल्क ईलाज
 
रायपुर, 09 मई 2026

सुशासन तिहार जनमानस के जीवन में मुस्कान एवं राहत लेकर आई है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त हो रही है और जनमानस की समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। वहीं जनसामान्य में भी अपने समस्याओं के प्रति समाधान के प्रति जागरूकता आयी है।

इसी कड़ी में आज राजनांदगांव शहर के शंकरपुर स्कूल में वार्ड क्रमांक 7, 9 एवं 10 के लिए आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंची श्रीमती पुष्पकला मेश्राम ने नि:शुल्क ईलाज मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि शुगर एवं ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण वे अपना ईलाज कराना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही थी। उन्होंने आज शिविर में मोबाईल मेडिकल यूनिट में शिविर में शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डॉक्टर ने स्वास्थ्य के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी एवं परामर्श दिया तथा समय पर दवाई लेने के लिए कहा। 

श्रीमती पुष्पकला मेश्राम ने सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंदों का ध्यान रख रही है। ऐसे शिविर में नि:शुल्क इलाज मिलने से सुविधा मिल रही है। शिविर से आम जनता को बहुत लाभ मिल रहा है और शासन की योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य योजनाओं से नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।