मानपुर क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में जांच, राशन वितरण में अनियमितता
Investigation in fair price shops of Manpur area, irregularities in ration distribution
कई दुकानों पर कार्रवाई और संचालन निलंबित
मोहला 1 मई 2026 कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन पर शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई, जिसमें राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। विकासखंड मानपुर की जामड़ी दुकान, जिसका संचालन कमल स्व सहायता समूह गट्टेपायली द्वारा किया जा रहा था।
फरवरी एवं मार्च माह के दौरान 50 हितग्राहियों के ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगने के बावजूद उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया पाया गया। जांच सहायक खाद्य अधिकारी श्री धरमु राम किरंगे एवं प्रभारी तहसीलदार दिलीप साहू द्वारा की गई, जिसके आधार पर अनुविभागीय अधिकारी मानपुर को प्रतिवेदन सौंपा गया और संबंधित समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार सरखेड़ा स्थित उचित मूल्य दुकान, जिसका संचालन प्रज्ञा शील करूणा स्व सहायता समूह अरजगुबला द्वारा किया जा रहा था।
मार्च माह के दौरान 108 हितग्राहियों को राशन नहीं दिए जाने की शिकायत सही पाई गई है जांच सहायक खाद्य अधिकारी श्री धरमू किरंगे एवं खाद्य निरीक्षक हेमंत नायक द्वारा की गई। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दुकान का संचालन निलंबित कर इसे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति औंधी से संलग्न कर दिया गया है। वहीं साल्हेभट्टी की शासकीय उचित मूल्य दुकान में भी राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संचालन निरस्त कर नवीन संचालन एजेंसी के रूप में सहेली स्व सहायता समूह साल्हेभट्टी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।






