कोण्डागांव जिले के पंचायत घोड़ागांव में बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र : बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री उसेंडी ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

A sub-health centre will be built in the Panchayat Ghoragaon of Kondagaon district: Ms. Usendi, Vice President of Bastar Development Authority, inaugurated and performed Bhoomi Pujan for several development works.

कोण्डागांव जिले के पंचायत घोड़ागांव में बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र : बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री उसेंडी ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर, 12 जनवरी 2026

कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत घोड़ागांव में 34 लाख रूपए की लागत से उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण होगा। इससे घोड़ागांव सहित आसपास के ग्रामीणों को सहजता से स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। 

बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आज घोड़ागांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमिपूजन करने के साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन से इस क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

सुश्री उसेंडी ने ग्राम पंचायत माकड़ी में माता गुड़ी के समीप 5 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन, मुख्य मार्ग से मरिपारा पहुँच मार्ग पर 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया का लोकार्पण भी किया। माता मंदिर निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी। 

घोड़ागांव के बड़ेपारा स्थित देवगुड़ी के समीप 5 लाख रुपये की लागत से संस्कृति मंच निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत घोड़ागांव के 13 स्कूली छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। घोड़ागांव में रोड से टोडरीपारा होते हुए डेगापारा तक 400 मीटर सीसी सड़क निर्माण हेतु 12 लाख रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत कोंडागांव अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।