बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए करीब 38 करोड़ रूपए स्वीकृत

About 38 crore rupees approved for the construction of Bayang Anicut cum Causeway

बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए करीब 38 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 13 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ के अंतर्गत माण्ड नदी पर बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 37 करोड़ 99 लाख 33 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के तहत निस्तारी, भू-जल संवर्धण एवं आवागमन की सुविधा के साथ ही 50 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी फसलों के लिए सोलर संयंत्र एवं पाईप लाईन हितग्राही किसानों द्वारा स्वयं के संसाधनों से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। सिंचाई योजना के निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।