वृद्धाश्रम संचालन हेतु मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 5 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
Applications invited from recognized institutions for running old age homes till January 5
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 दिसम्बर 2025
समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत वृद्धाश्रम (25 हितग्राहियों के लिए) संचालन हेतु समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय स्वैच्छिक संगठन अथवा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएं-नगरीय निकाय से 5 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्थायें कार्यालय सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गुरूकुल परिसर गेट नंबर 5 गौरेला में संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में जिले की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।






