शनिवार को कर लिए ये उपाय, तो शनि देव की कृपा से सभी बाधाएं होंगी दूर
If you do these remedies on Saturday, then all obstacles will be removed by the grace of Shani Dev
नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को प्रिय है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार दान करना फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इन कामों को करने से आर्थिक तंगी खत्म होती है और शनि देव प्रसन्न होते हैं। अगर आप शनि देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन उपाय और दान करें। माना जाता है कि चमत्कारी उपाय को करने से साढ़े साती के अशुभ प्रभाव दूर होते है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
लंबी आयु का वरदान होगा प्राप्त
जॉब में मिलेगी सफलता
ग्रह दोष होंगे शांत
इसके अलावा ग्रह दोष को शांत करने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।इन चीजों का करें दान
आर्थिक स्थिति में होगा सुधारआर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। तिल दान करने से इंसान को सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
शनि देव होंगे प्रसन्न
अगर आप शनि देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।






