रायपुर : चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान
Raipur: 212 quintals of illegal paddy seized at Chilfi checkpost
रायपुर, 12 नवम्बर 2025 कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत चिल्फी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन क्रमांक यूपी-90-टी-7437 में 212 क्विंटल अवैध धान भरा पाया गया। वाहन चालक ने बताया कि धान बाघरमऊ मंडी, जिला बहराईच उत्तरप्रदेश से लोड कर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर वाहन सहित धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां राजस्व, कृषि, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सतत निगरानी रख रही है।






