रायपुर : 40 वर्षीय किसान रामस्वरूप ने सुगमता पूर्वक बेचा 53.60 क्विंटल धान

Raipur: 40-year-old farmer Ramswaroop easily sold 53.60 quintals of paddy.

रायपुर : 40 वर्षीय किसान रामस्वरूप ने सुगमता पूर्वक बेचा 53.60 क्विंटल धान

समिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे  खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में उपयोग

रायपुर, 28 नवम्बर 2025

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज  कोरिया जिले के ग्राम तिलवनडाड निवासी 40 वर्षीय किसान श्री रामस्वरूप सिंह  ने  कृषि साख सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया।

किसान रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.0400 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 53.60 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 126948.4 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खेती, खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।
किसान रामस्वरूप ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।