रायपुर : दो स्टापडेम निर्माण के लिए 6.56 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

Raipur: An amount of more than 6.56 crore rupees has been approved for the construction of the stop dam.

रायपुर : दो स्टापडेम निर्माण के लिए 6.56 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सक्ती जिले में दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड सक्ती के अंतर्गत लोकल नाला पर सुआडेरा सह रपटा निर्माण के लिए 3 करोड़ 61 लाख 68 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह भालूडेरा स्टापडेम सह रपटा निर्माण के लिए दो करोड़ 95 लाख 16 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण कार्य हो जाने पर निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो-परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।