राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Students undertook an educational tour under the National Invention Campaign.

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

बलौदाबाजार, 24 दिसम्बर 2025 कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक दीपक सोनी के निर्देश में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों के कक्षा 6वी से 12 वीं तक के 190 छा़त्र-छात्राओं एवं 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरखौती मुक्तांगन एवं मंत्रालय का शैक्षणिक भ्रमण  जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में कराया गया। इस भ्रमण में गणित एवं विज्ञान विषय में रूचि लेने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया था।

एपीसी जहीर अब्बास के मार्गदर्शन में विज्ञान केन्द्र रायपुर में वैज्ञानिक सोच का व्यवहारिक अनुभव, विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं उपकरण को नजदीक से देखने व सीखने को मिला। छात्रों ने संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रसंगों के देखकर साहस, त्याग और नेतृत्व को समझा। इससे छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। छात्रों ने यहां विभिन्न जनजातियों के घरो, सामुदायिक जीवन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को देखा एवं नवीन अनुभव से परिचित हुए। लकड़ी, मिट्टी और प्राकृतिक मॉडलो ने बताया कि जनजातीय जीवन प्रृकृति से जुड़ा होता है।लोककला और वेशभूषा, संग्रहालय में प्रदर्शित पारंपरिक आभूषण, चित्रकला, हस्तशिल्प ने विद्यार्थियों में जिज्ञासा बढ़ाई। उन्होने जाना कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय त्योहारों, संगीत, नृत्य और परंपराओं से कैसे अपने सामाजिक जीवन को आगे बढ़ाते है। पारंपरिक वाद्ययंत्र और सामाजिक संरचना नृत्यशैली रीतिरिवाजों की जानकारी ने छात्रों को सांस्कृतिक मूल्य को समझाया। छात्रों ने कहा इस शैक्षणिक भ्रमण से वैज्ञानिक सोच, एवं इतिहास सांस्कृतिक वातावरण के बारे में जानकारी हासिल प्राप्त की।