प्लेसमेंट कैम्प में 9 आवेदकों का प्रारंभिक चयन
9 applicants were initially selected in the placement camp.
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 फरवरी 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में सुपरवाइजर और मैंनेजर के पद पर 9 आवेदकों का प्रारंभिक रुप से चयन किया गया। इनमें सुपरवाइजर के 5 और मैंनेजर के 4 पद शामिल हैं। शेष पदों पर द्वितीय साक्षात्कार के बाद चयन की प्रक्रिया निजी कंपनियों द्वारा 15 दिवस के भीतर की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय परिसर गौरेला में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक (कम्पनी) द्वारा आमंत्रित कुल 75 विभिन्न पदों के विरूद्ध 20 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिए।






