बलौदाबाजार : श्रम विभाग अंतर्गत नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक
Application for Naunihal Scholarship Scheme under Labour Department till 31st December
बलौदाबाजार, 24 दिसम्बर 2025 श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल़ द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चो के लिए मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है।
ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके बच्चें अध्ययनरत है और जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किए है, वे शीघ्र ही च्वॉईस सेन्टर, श्रम संसाधन केन्द्र, विभाग का वेबसाईट , श्रमेव जयते ऐप या श्रम कार्यालय कक्ष क्रमांक 117, कलेक्टर परिसर के माध्यम से 31 दिसम्बर 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।






