एचएसआरपी नंबर प्लेट और लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए शिविरों का आयोजन 26 एवं 28 को
Camps organized for making HSRP number plate and learning license on 26th and 28th
गरियाबंद। शासन द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इसके तहत जिले के समस्त ब्लॉकों में एचएसआरपी नंबर प्लेट आवेदन करने एवं लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छुरा ब्लॉक में 26 अगस्त को पंचायत भवन पोंड एवं 28 अगस्त को पंचायत भवन पाण्डुका में एचएसआरपी नंबर प्लेट आवेदन करने और लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए शिविर आयोजित की गई है। उक्त तिथियों में आसपास के ग्रामीण शामिल होकर एचएसआरपी नंबर प्लेट का पंजीयन करा सकेंगे। शिविर के संबंध में जिला स्तरीय हेल्पलाईन नंबर 9981329779 से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही शिविर में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट लगवाने हेतु वाहन की आर.सी. बुक, आधार कार्ड (छायाप्रति) एवं मोबाईल नंबर प्रस्तुत कर आवेदन किया जा सकता है।






