सुधर्म स्थानकवासी जैन संघ के ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का समापन

Conclusion of Summer Camp 2026 of Sudharma Sthanakavasi Jain Sangh

सुधर्म स्थानकवासी जैन संघ के ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का समापन

सुधर्म भवन का शिलान्यास सम्पन्न

रायपुर। सुधर्म स्थानकवासी जैन संघ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर 2026 का समापन रविवार, 29 मार्च को हुआ। इसी अवसर पर सुधर्म जैन विहार, भैरव सोसाइटी में सुधर्म भवन का विधिवत शिलान्यास भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शिविर समापन समारोह से हुई, जिसके बाद दोपहर 12:36 बजे भवन शिलान्यास का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम का माहौल धार्मिक व उत्साहपूर्ण रहा।

संघ के प्रतिनिधि अजय जैन ने बताया कि सुधर्म परिवार द्वारा पिछले 41 वर्षों से इस प्रकार के ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों और युवाओं को संस्कार, धर्म और नैतिक शिक्षा दी जाती है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद श्रीश्रीमाल रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मोतीलाल कांकरिया और पारसमल बोथरा उपस्थित थे। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष प्रेमचंद गोलछा और महामंत्री कमल बोहरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


शिविर में खीचन गुरुकुल के ओजस्वी सुश्रावक विद्यासागर एवं उनकी टीम (जोधपुर) द्वारा अध्यापन कराया गया। शिविर में लगभग 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


यह शिविर माताश्री स्व. रंभा देवी एवं पिताजी स्व. पुखराज जी गोलछा की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसके लाभार्थी मूलचंद गोलछा एवं श्रीचंद गोलछा परिवार रहे।