धान खरीदी और त्वरित भुगतान से संतुष्ट किसान योगेश कुमार : जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री का जताया आभार

Farmer Yogesh Kumar satisfied with paddy procurement and prompt payment: Expresses gratitude to the district administration and the Chief Minister

धान खरीदी और त्वरित भुगतान से संतुष्ट किसान योगेश कुमार : जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत सुदूर ग्राम चिंताकोन्टा के किसान योगेश कुमार ने धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था, त्वरित भुगतान और उपार्जन केंद्र में मिल रहे सहयोग के लिए जिला प्रशासन तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

धान की तौल और गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से

किसान योगेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया बहुत ही सुचारू ढंग से चल रही है। किसानों को समय पर टोकन मिल रहा है। धान की तौल और गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से की जा रही है। धान बेचने के बाद भुगतान भी शीघ्र ही किसानों के बैंक खातों में जमा हो रहा है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

किसान हितैषी नीतियों का लाभ किसानों को

योगेश ने कहा कि उपार्जन केंद्र के कर्मचारी हर स्तर पर किसानों की मदद कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया आसान और सहज बनी हुई है। योगेश कुमार ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों का लाभ अब सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।

किसान योगेश कुमार ने अंत में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों के हित में किए गए कार्यों से ग्रामीण किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है और वे स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।