रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

Raipur: Deputy Chief Minister Shri Arun Saw launched the website of the Youth Commission.

रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

रायपुर, 27 नवम्बर 2025

 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग के वेबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस वेबसाइट से युवाओं को युवा आयोग के कार्यों तथा रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। वेबसाइट पर युवा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर भी इस दौरान मौजूद थीं।