बिंजाम एनीकट के कार्यों के लिए 4.95 करोड़ रूपए स्वीकृत
4.95 crore rupees approved for Binjam Anicut works
रायपुर, 22 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बिंजाम एनीकट के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम बचाव कार्य के लिए 4 करोड़ 95 लाख 12 रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के तहत बांयी तट में 275 मीटर एवं दांयी तट में 275 मीटर कुल 550 मीटर में तटरक्षण कार्य किया जाना है। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।






