’’मोर गांव, मोर पानी’’ महाअभियान से जिले में जल संरक्षण के साथ रोजगार को मिल रहा बढ़ावा
“Mor Gaon, Mor Paani” campaign is boosting employment along with water conservation in the district.
बालोद, 05 जून 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड में ’’मोर गांव, मोर पानी’’ महाअभियान के तहत् गांव के पानी को गांव में ही रोकने हेतु जल संरक्षण के कार्य एवं ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने हेतु आजीविका डबरी निर्माण का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् जल संरक्षण हेतु नवा तरिया निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मैजिक पिट, परकोलेसन टंकी, आजीविका डबरी, चेकडेम, ट्रैंच निर्माण कार्य बड़े पैमाने में कराया गया है। उल्लेखीनय है कि जनपद पंचायत गुण्डरदेही में जल सरंक्षण के 8550 कार्य कराए गये है। इन संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल का संचयन भू-जल स्तर में सुधार और ग्रामीणजनों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त होंगे। आजीविका डबरी निर्माण होने से हितग्राही को मछली पालन, सब्जी भाजी उत्पादन एवं कृषि भूमि पर सिचाई की सुविधाएं मिलेगा। जिसमें उनके आय में भारी वृद्धि होगी एव साथ ही आर्थिक स्तर में भी सुधार होगा। गुण्डरदेही विकासखण्ड में हुए जल सरंक्षण संरचनाओें से किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगा, जिससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी एवं अतिरिक्त फसल का उत्पादन भी कर सकेंगे। जल संरक्षण कार्यों का सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण आजीविका पर स्पष्ट रूप से दिखेगा। ’’मोर गांव मोर पानी’’ महाअभियान जल संरक्षण के साथ ही प्राकृतिक संसाधन के प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जन भागीदारी आधारित यह अभियान भविष्य में जल सरंक्षण ग्रामीण आजीविका एवं कृषि विकास को मजबूत करेगा।






