अरपा बिहान: विष्णु भोग चावल को दिया जा रहा प्रोत्साहन      

Arpa Bihaan: Vishnu Bhog rice is being encouraged

अरपा बिहान: विष्णु भोग चावल को दिया जा रहा प्रोत्साहन      

विधायक-कलेक्टर ने समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 मई 2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ‘‘अरपा बिहान’’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पाद ‘‘विष्णु भोग’’ चावल के उत्पादन एवं विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक कार्य किया जा रहा है।
          सुशासन तिहार के तहत गुरुवार को आमडोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
       कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे ने भी एनआरएलएम ‘‘अरपा बिहान’’ की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को गुणवत्तायुक्त उत्पादन एवं बेहतर विपणन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एनआरएलएम स्टॉफ, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ‘‘विष्णु भोग’’ चावल की विशेषताओं एवं उसके उत्पादन संबंधी जानकारी भी साझा की गई।