प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा 04 जून को, नोडल अधिकारी नियुक्त      

Pre-D.El.Ed entrance exam on June 4, nodal officer appointed

प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा 04 जून को, नोडल अधिकारी नियुक्त      

परीक्षा में 4696 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 29 मई 2026
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्री-डीएलएड  प्रवेश परीक्षा 04 जून गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 4696 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 
उक्त परीक्षा के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मिडियम मॉडल कॉलेज कांकेर, कृषि महाविद्यालय एवं रिसर्च सेंटर सिंगारभाट, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर कांकेर, डाईट कांकेर और शासकीय महिला आईटीआई कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इसी प्रकार शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, कन्या हॉस्टल हाई स्कूल सिंगारभाट, शासकीय हाई स्कूल माकड़ी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आतुरगांव, शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा कांकेर, सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल कांकेर, पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल डुमाली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।