होली से पहले प्रदेश के किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि
Before Holi, farmers of the state will get the difference amount of paddy worth more than Rs 10 thousand crore.
धमतरी जिले के 124423 किसानों के खाते में आएगी 434.77 करोड़ से अधिक अंतर राशि
धमतरी, 27 फरवरी 2026
इस वर्ष होली से पहले पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले के 124423 धान उपार्जन करने वाले किसानों को बोनस राशि सीधे उनके बैंक खाते में आएगी । उप संचालक कृषि ने बताया कि धमतरी जिले के 124423 किसानों के खाते में 43477.20 लाख (434.772 करोड़) आयेंगे ।
राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व प्रदेश के किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। कल फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा।
उत्सव धमतरी नई कृषि उपज मंडी श्यामतराई सहित कुरूद में नई कृषि उपज मंडी ,मगरलोड में मधुबन धाम रांकाडीह, नगरी विकासखंड में कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। वही धमतरी जिले में 124423 किसानों से 59,64,994 किं्वटल धान की खरीदी की गयी है । जिसकी राशि 141437.62 लाख (1414.3762 करोड़) है ।
राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 किं्वटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। सरकार के निर्णय अनुसार धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।






