लखनपुर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Online applications are invited for the post of Anganwadi worker under Lakhanpur project till April 23.

लखनपुर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026 एकीकृत बाल विकास परियोजना लखनपुर अंतर्गत पर्यवेक्षक सेक्टर खुटिया के आंगनबाड़ी केन्द्र खुटिया क्रमांक 03 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाओं से 09 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।