वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष का धरना

Leader of Opposition staged a sit-in in support of corporation employees demanding payment of salaries.

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष का धरना

भिलाई। नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित वेतन समस्या और अन्य मुद्दों की प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की गई।

धरना स्थल पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, - पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलना अत्यंत गंभीर विषय है। वेतन कर्मचारियों का अधिकार है और उसमें देरी उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकृत प्रभाव डालती है।

नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों के साथ aन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनहोंने कहा कि कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से शहर की सप्तई, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक सेवाएं संचालित होती हैं। ऐसे कर्मचारियों को समय पर वेतन न देना प्रशासनिक विफलता का उदाहरण है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों का वेतन शीघ्र जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा तथा जनहित में व्यापक संघर्ष किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, सौरभजयसवाल (अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा भिलाई), कनौया लाल सोनी, नितेश मिश्रा, दीपक भोडेकर (मंडल अध्यक्ष सुपेला, भाजपा भिलाई), श्रीमती लक्ष्मी साहु (पार्षद), श्रीमती सत्या देवी जायसवाल (पार्षद), श्रीमती लक्ष्मी दिवाकर भारती (पार्षद), नोहर वर्मा (पार्षद), श्रीमती प्रियंका भोला साह (पार्षद), गिरजा अंतर (पार्षद), छोटेलाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।