एलपीजी, डीजल एवं पेट्रोल जैसे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी एवं दूरभाष नंबर +91-94061-51931 पर दे सकते हैं जानकारी

Control room established for supply and monitoring of essential commodities like LPG, diesel and petrol. Toll free number 1800-233-3663 issued and information can be given on telephone number +91-94061-51931.

 एलपीजी, डीजल एवं पेट्रोल जैसे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी एवं दूरभाष नंबर +91-94061-51931 पर दे सकते हैं जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मार्च 2026पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए जिले में  एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति, वितरण व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग के लिए खाद्य विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक +91-94061-51931 तथा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। उक्त नंबर पर जिले के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। मॉनिटरिंग के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री जन्मेजय नायक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड स्तर पर भी मॉनिटरिंग समिति गठित की गई है, जिसमें तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों को शामिल किया गया है जो आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखेंगे।