दस्तावेज सत्यापन 20 एवं 21 जनवरी को

Document verification will be held on 20 and 21 January

दस्तावेज सत्यापन 20 एवं 21 जनवरी को

धमतरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए बीते दिनों आवेदन आमंत्रित किए गए थे। संविदा पदों की निर्धारित दिवस में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई।

साथ ही सूची को कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा और जिले की वेबसाईट पर अपलोड किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने सभी अनंतिम चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 20 एवं 21 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत सभी दस्तावेज की मूल प्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित होने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।