आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
Financial assistance amount approved
उत्तर बस्तर कांकेर, 02 जून 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए पानी में डूबकर मृत्यु होने के दो प्रकरणों में मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारामा तहसील के ग्राम चिनौरी निवासी 41 वर्षीय सुरजीत कोड़ोपी की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती उषा कोड़ोपी को चार लाख रुपए तथा ग्राम लिलेझर के 09 वर्षीय सूर्यकांत परतेती की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता श्री दुर्योधन परतेती और श्रीमती चन्द्रिका परतेती के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।






