गौरेला पेंड्रा मरवाही : अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए जाने पर 150 क्विंटल धान जप्त

Gaurela Pendra Marwahi: 150 quintals of paddy seized after being found stored unauthorisedly

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए जाने पर 150 क्विंटल धान जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 नवंबर 2025

मरवाही विकासखण्ड के ग्राम खुरपा के लम्नाटोला में दो सगे भाई नारद भैना और व्यास भैना के घर अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए जाने पर लगभग 150 क्विंटल धान जप्त कर गांव के सरपंच की देख-रेख में उनके सुपुर्द किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान बिचौलियों द्वारा अनाधिकृत रूप से धान का परिवहन एवं भंडारण कर उपार्जन केंद्रों में खपाए जाने पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम मरवाही श्री देवेन्द्र सिरमौर ने बताया कि सूचना मिलने पर खुरपा के लम्नाटोला में जांच के दौरान अनाधिकृत रूप से धान भंडारित पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई है।