मुख्यमंत्री डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च से

Online application for admission under RTE in Chief Minister DAV Public Schools from March 30

मुख्यमंत्री डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च से

दंतेवाड़ा, 25 मार्च 2026 मुख्यमंत्री डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। जिले में संचालित इन स्कूलों में नर्सरी कक्षा की 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत आरक्षित रखी गई हैं। यह आरक्षण बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवारों, अनुसूचित जाति,जनजाति, अनाथ, दिव्यांग, एचआईवी पॉजिटिव एवं मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए निर्धारित है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश हेतु निर्धारित अवधि में आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, संबंधित स्कूल में जाकर भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। 
इसमें आवेदन से पूर्व अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा संबंधित श्रेणी के प्रमाण पत्र जैसे बीपीएल कार्ड, जाति प्रमाण पत्र या मेडिकल प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। इसकी आरटीई से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इंडस एक्शन की हेल्पलाइन नंबर 011-411-32689 पर मिस्ड कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास के पात्र परिवारों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें।