पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन का अवसर

Online registration for post-matric scholarship is open till March 27.

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन का अवसर

अम्बिकापुर 24 मार्च 2026आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया निर्धारित पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। यह छात्रवृत्ति सरगुजा जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए है। विभाग द्वारा जारी समय-सीमा के अनुसार विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026, सैंक्शन लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तथा जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात पोर्टल बंद कर दिया जाएगा तथा ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी उपलब्ध नहीं होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण नहीं होने पर यदि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहता है, तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख स्वयं उत्तरदायी होंगे।