President Droupadi Murmu Statement : ‘अब बहुत हो गया, ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं’, कोलकाता रेप और मर्डर केस पर आया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान
President Draupadi Murmu Statement: 'Enough is enough, such crimes are not acceptable', President Draupadi Murmu's big statement on Kolkata rape and murder case
नई दिल्ली : President Droupadi Murmu Statement : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, अब बहुत हो गया है, मैं इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर टिप्पणी की है।
समाज को ईमानदार होने की जरूरत
President Droupadi Murmu Statement : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि, कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस घटना पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रोटेस्ट कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।






