पाराघाट फिडर योजना के कार्यों के लिए 1.27 करोड़ रूपए स्वीकृत
Rs 1.27 crore approved for the works of Paraghat Feeder Scheme
रायपुर, 12 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मस्तुरी के अंतर्गत निर्मित पाराघाट फिडर योजना के जलद्वारों एवं विद्युत यांत्रिकीय उपकरणों की पेटिंग, सुधार, उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 27 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।






