त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन : अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों पर लगा प्रतिबंध        

Three-tier Panchayat by-elections: Ban imposed on all types of leave for officers and employees

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन : अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों पर लगा प्रतिबंध        

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 मई 2026
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम 8 मई को जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में निर्वाचन होने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संतोष कुमार देवांगन ने उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने तक सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों तथा राज्य शासन के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि जिले में कोई भी अधिकारी-कर्मचारीगण बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) की अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा मुख्यालय परित्याग नहीं करेंगे। किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान करने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय परित्याग करने पर जिला प्रमुख-कार्यालय प्रमुख जिम्मेदार होंगे।