जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Training program organized under Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 दिसंबर 2025 जनपद पंचायत गौरेला के सभागार में शुक्रवार को 9 ग्राम पंचायतों-बेलपत, डुगरा, जोगीसार, करगीखुर्द, उमरखोही, धनौली, गांगपुर, गोरखपुर एवं झगराखंड से सरपंच, सचिव, पंच, ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्य एवं पंप आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को पाइप जलापूर्ति की आवश्यकता, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, एफएचटीसी के लाभ, हर घर जल प्रमाणीकरण प्रक्रिया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन एवं भूमिका, ग्राम पंचायत की भूमिका, संचालन, संधारण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।