लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 2.30 करोड़ मंजूर

2.30 crore approved for road renovation and strengthening from Lokhandi Bridge to Jonki Mor.

लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 2.30 करोड़ मंजूर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति संबंधी परिपत्र किया जारी

रायपुर, 28 फरवरी 2026

राज्य शासन ने मुंगेली जिले में लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क के नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 2 करोड़ 30 लाख 18 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से 1.15 किलोमीटर लंबाई में सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।