सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

Samrat Choudhary will be the new Chief Minister of Bihar, he will take oath tomorrow.

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। वे कल शपथ ग्रहण करेंगे।

वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल सहित अन्य विधायकों ने समर्थन दिया।

बताया जा रहा है कि इस फैसले में जदयू नेता नीतीश कुमार की भी सहमति रही और भाजपा आलाकमान ने उनके सुझाव पर ही सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई। सम्राट चौधरी अब जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री देने जा रही है, जिससे राज्य की सियासत में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।