मोंगरा बैराज के कार्यों के लिए 2.90 करोड़ रूपए स्वीकृत

2.90 crore rupees approved for the works of Mongra Barrage

मोंगरा बैराज के कार्यों के लिए 2.90 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 21 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड-अंबागढ़ चौकी की मोंगरा बैराज के जलद्वारों के सुधार एपाक्सी व सिंथेटिक पेंटिंग एवं विद्युत यांत्रिकीय उपकरणों के नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 90 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।