सहकारी समिति में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

Adequate quantity of fertilizers available for farmers in the cooperative society

सहकारी समिति में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

जशपुरनगर। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले में उर्वरक की कमी नहीं है।अद्यतन स्थिति में सहकारी समितियों में यूरिया 3762.840 मे.टन.एन.पी.के. 973.550 मे.टन डीएपी 1954.950 मे.टन.सु.फा. 245.950 मे.टन, व म्यूरेट आफ पोटाश 525.300 मे.टन. कुल 7462.590 मे.टन. रासायनिक खाद उपलब्ध है। इसी तरह डबल लाक केन्द्रों में यूरिया 1671.39 मे.टन.एन.पी. के. 225.5 मे.टन. डीएपी 872.650 मे.टन. सु.फा. 24.750 मे.टन. व म्यूरेट आफ पोटाश 68.25 मे.टन कुल 2862.54 मे.टन. रासायनिक खाद संग्रहण केन्द्रों में उपलब्ध है।