25 को प्लेसमेंट कैंप, 110 पदों पर होगी भर्ती
Placement camp on 25th, recruitment for 110 posts
जशपुरनगर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 25 मई 2026 सोमवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चौतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. एवं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप 25 मई को प्रातः 11ः00 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. में सीआरई ग्राहक संबंध अधिकारी के महिला एवं पुरुष के 20 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इसी प्रकार बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड में पुरुषों के लिए सुरक्षा गार्ड के 60 और सुपरवाइजर के 30 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।
इच्छुक आवेदक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर कैंप में उपस्थित होकर रोजगार का लाभ ले सकते हैं।






