मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों व वाहन चालक को दी श्रद्धांजलि
Chief Minister paid tribute to the martyred soldiers and the driver
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी, पूर्व सांसद दीपक बैज, पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा सहित डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, एडीजीपी विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी द्वय कमलोचन कश्यप एवं अमित काम्बले, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।






