गुवाहाटी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन
Congress leader Rupesh Thakur dies during election campaign in Guwahati
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के तीन बार के पार्षद और कांग्रेस के युवा नेता रूपेश ठाकुर का हृदयाघात से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर गुवाहाटी में चुनाव प्रचार के सिलसिले में गए हुए थे, जहां उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।
उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। रूपेश ठाकुर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके थे और पार्टी के सक्रिय व लोकप्रिय युवा नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन से कांग्रेस संगठन को बड़ी क्षति पहुंची है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। वहीं, उनके पार्थिव शरीर को बलौदाबाजार लाने की तैयारी की जा रही है। उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।






