दिव्यांगजनों को कलेक्टर जनदर्शन में मिली राहत- तत्काल प्रदान की गई ट्राईसाईकिल

Disabled individuals receive relief at the Collector's public grievance hearing – tricycles provided on the spot

दिव्यांगजनों को कलेक्टर जनदर्शन में मिली राहत- तत्काल प्रदान की गई ट्राईसाईकिल

कलेक्टर ने आवेदनों का समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं व मांगों से कलेक्टर को अवगत कराया।

जनदर्शन के दौरान तहसील बतौली के ग्राम झरगांव निवासी दिव्यांग श्री गुड्डू  तथा ग्राम देवरी निवासी दिव्यांग श्री रामकुमार पैकरा द्वारा ट्राईसाईकिल की मांग को आवेदन दिया। कलेक्टर श्री भोसकर ने दिव्यांगजनों की आवश्यकता को तत्काल संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण विभाग को त्वरित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री वी. के. उईके द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों दिव्यांगजनों को तत्काल ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाईकिल प्राप्त कर लाभान्वित दिव्यांगजनों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आवागमन में सुविधा होगी एवं समय की भी बचत होगी।

जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, नक्शा-खसरा सुधार, राजस्व संबंधी प्रकरणों, वन अधिकार पत्र सहित अन्य विभिन्न विषयों पर आवेदनों की प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किया है।

जनदर्शन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री डी. एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।