करीना ने पुलिस को बताया- ‘हमलावर बहुत आक्रामक था और छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में खड़ा था’
Kareena told the police- 'The attacker was very aggressive and was standing in the room of younger son Jahangir'
मुंबई। सैफ अली खान पर हमला के दो बाद तक पुलिस खाली हाथ है। आरोपी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। इस बीच, पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के बयान ले रही है।
अधिकारियों ने करीना कपूर से पूरा मामला जाना। अब भजन सिंह को बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया है, जिनके ऑटो में बैठकर सैफ अपने बड़े बेटे तैमूर और नौकरानी के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।
सैफ पर हमला... करीना की आंखों देखी
करीना ने शुक्रवार देर शाम पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया। अभिनेत्री ने बताया कि हमले के वक्त वे भी घर ही मौजूद थीं। हमला 11वीं मंजिल पर हुआ, जबकि वे 12वीं मंजिल पर थीं।
करीना 11वीं मंजिल पर आईं, तो उन्होंने हमलावर को छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में देखा। बकौल करीना- हमलावर बहुत आक्रामक था और हमें लगा कि वह जहांगीर पर हमला करना चाहता है।
अभिनेत्री के मुताबिक, सैफ ने बच्चों और महिलाओं (वहां मौजूद नौकरानी) को बचाने के लिए हमलावर का सामना किया। इसी कारण हमलावर जहांगीर तक नहीं पहुंच सका।
बाद में उसने सभी को घर के अंदर लॉक कर दिया और फरार हो गया। घर में गहने और अन्य कीमती चीजें रखी थीं, लेकिन उनसे किसी चीज को हाथ नहीं लगाया। यह सब देख करीना बहुत घबरा गई थीं, जिन्हें करिश्मा अपने साथ ले गईं।






