लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की त्वरित कार्रवाई
Prompt action by Public Health Engineering Department
तत्काल सुधारा गया हैंडपंप, नया हैंडपंप भी स्थापित किया जाएगा
रायपुर, 29 मई 2026

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोण्डाहूर के आश्रित ग्राम (बसाहट) मातालकुडुम में हैंडपंप में खराबी की सूचना पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्परता से इसे सुधार कर पेयजल की उपलब्धता बहाल कर दी है। कांकेर जिला प्रशासन ने करीब 15 परिवारों वाले इस बसाहट में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को एक अतिरिक्त हैण्डपंप भी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।






