सोनीसब के नए फैमिली रोम कॉम 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' में
Sony SAB's new family rom com 'Uff...Yeh Love Hai Mushkil'
आशी सिंह निभाएंगी महत्वाकांक्षी वकील कैरी शर्मा का किरदार मुंबई, अप्रैल2025: सोनी सब अपने दर्शकोंके लिए एक बार फिर से ताजा, दिल को छू लेने वाली और मनोरंजक कहानियाँ लेकर आ रहाहै। चैनल का जल्द शुरू होने वाला शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ भी इसी सिलसिले कीअगली कड़ी है, जिसमें हास्य, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का अनोखा मिश्रण देखने कोमिलेगा। अपने दमदार अभिनय और सशक्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जानी जाने वालीअभिनेत्री आशी सिंह इस शो में कैरी शर्मा का किरदार निभाती नज़र आएंगी — एकमहत्वाकांक्षी और ज़िंदादिल युवा जो वकील बनने की राह पर है। कैरी एक दृढ़-संकल्पी और दयालु युवती है, जिसकीपरवरिश दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुई है। कम उम्र में ही उसने अपने तीनछोटे भाई-बहनों की ज़िम्मेदारी संभाल ली थी, और आज वह आत्मनिर्भर और अपनेसिद्धांतों पर अडिग है। आशी इस शो में अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया के साथ नज़रआएंगी, जो ‘युग’ नामक किरदार निभा रहे हैं — एक ऐसा किरदार जो उनके अब तक केआदर्शवादी किरदारों से बिलकुल अलग है। अपने किरदार को लेकरबात करते हुए आशी सिंह ने कहा, "जब मैंने पहली बार कैरी के बारे में पढ़ा, मुझे तुरंत एहसासहुआ कि मुझे इस किरदार को निभाना चाहिए। कैरी एक ऐसा किरदार है जो अपने परिवार कोसंभाल रही है, पार्ट-टाइम काम कर रही है और पढ़ाई में भी अव्वल है। वह लॉ की फाइनलईयर की छात्रा है और एक वकील बनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वह सही के लिएखड़ी होती है और कभी भी खुद या दूसरों के लिए आवाज़ उठाने से पीछे नहीं हटती,खासकर तब जब उसे बिना मांगे सलाह दी जाए — यह बात मुझे बेहद प्रेरणादायक लगी। इसशो की दिलचस्प और हटकर लव स्टोरी भी मुझे बहुत उत्साहित कर रही है। एक अभिनेता केरूप में मैं हमेशा ऐसे किरदारों की तलाश में रहती हूं जो मुझे चुनौती दें, और कैरीमेरे लिए वही कर रही है।”‘उफ्फ… ये लव हैमुश्किल’ बहुत जल्द आपके टेलीविजन स्क्रीन पर, सिर्फ सोनी सब पर!






