छात्र छात्राओं को टीबी मुक्त भारत की सपथ दिलाई
Students were made to take an oath to make India TB free
सूरजपुर। निक्षय निरामय कार्यक्रम अन्तर्गत गुरुवार को मिडिल स्कूल सोनवाही में पिरामल फाऊंडेशन एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनवाही के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शाला शिक्षक और छात्र छात्राओं को टीबी मुक्त भारत की सपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठक श्रीमती कान्ति पांडेय ने कहा कि टीबी की बिमारी से मुक्ति पाना संभव है। यह बिमारी संक्रमण से फैलता है। संक्रमण के क्रम को विराम लगा दिया जाये तो हम सभी टीबी मुक्त हो जायेगा। प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक श्रीमती मीरा सिंह, ने कहा की पड़ोसी स्वास्थ्य तो हम भी स्वास्थ्य अर्थात अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों का ध्यान देना होगा।
यदि सम्भावित लक्षण दिखें तो उनका जांच करवाना अति आवश्यक है । सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मंजू ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत के लिए सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है।
आप सबके सहयोग से सोनवाही को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है । पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र तिवारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लिए 2025 का लक्ष्य निर्धारित है।
और सम्पूर्ण विश्व को 2030 तक टीबी मुक्त करना है। इसके लिए टीबी मुक्त पंचायत के मापदंडों में एक हजार की जनसंख्या में तीस लोगों का जांच करवाना आवश्यक है। कार्यक्रम में ज्योति सिंह, सीमा जायसवाल गायत्री सिंह, संगीता, मैडमजी उपस्थित रही।






