राजधानी में 15 वर्षीय नाबालिग ने साथी छात्र की चाकू मारकर हत्या की

A 15-year-old minor stabbed a fellow student to death in the capital

राजधानी में 15 वर्षीय नाबालिग ने साथी छात्र की चाकू मारकर हत्या की

रायपुर । राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने 17 वर्षीय साथी छात्र की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रों के बीच पिछले एक सप्ताह से बाल कटिंग (हेयर स्टाइल) को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मंगलवार को स्कूल जाते समय बात हाथापाई और फिर हत्या तक पहुंच गई।

घटना का विवरण
गुढ़ियारी के प्रेमनगर इलाके में रहने वाले दोनों छात्र कक्षा नवमीं में पढ़ते थे। आज सुबह स्कूल जाने के दौरान दोनों के बीच फिर से बहस हुई। बहस बढ़ने पर नाबालिग ने गुस्से में चाकू निकालकर साथी छात्र के सीने पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।