जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज
District Development Coordination and Monitoring Committee (Disha) meeting today
बेमेतरा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कल 18 नवंबर को लोकसभा सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिले के विकास की विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी। लोकसभा निर्वाचन -2024 में दुर्ग से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद श्री बघेल की अधिकारियों के साथ पहली बैठक है । कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में होगी ।






