महासमुंद में अब तक 9425.77 क्विंटल अवैध धान जब्त
So far 9425.77 quintals of illegal paddy has been seized in Mahasamund
निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी को अवैध धान परिवहन के 2 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 415 बोरा (166 क्विंटल) धान जप्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में अभी तक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 6 जनवरी तक कुल 143 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें 03 प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 140 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 23765 बोरा धान (9425.77 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 14 वाहनों को भी जप्त किया गया है।






