निगम ने गार्डन के नाले पर अवैध कब्जे को हटाया
The corporation removed illegal encroachment on the garden drain
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को शंकर नगर जोन कार्यालय गार्डन के नाले पर बने अवैध लेबर रूम और वाश रूम को हटाने की कार्रवाई की गई। यह निर्माण गार्डन के पास स्थित नाले के ऊपर अवैध रूप से किया गया था, जिसे नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थति में जोन की टीम द्वारा हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान निगम के अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाने का निर्देश भी दिया।






