केंद्रीय मंत्री मेघवाल का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- हर सत्र में बाहर से आए मुद्दे पर संसद बाधित करती है कांग्रेस
Union Minister Meghwal made a big attack on the opposition, said- Congress disrupts the Parliament in every session on issues coming from outside
विपक्षी गठबंधन इंडी गठबंधन के साझीदार कांग्रेस से असहमत
उन्होंने कहा कि सरकार पर हमला करने के लिए उठाए जा रहे मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के साझीदार कांग्रेस से असहमत हैं और आरोप लगाया कि पार्टी ने डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किया है। मेघवाल ने कहा कि सपा ने कहा था कि संभल की ¨हसा उनके लिए मुद्दा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस का कहना था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा उनके लिए मुद्दा है और वह उस मुद्दे को उठाना चाहती है।
उन्होने कहा कि जब (इंडिया ब्लॉक सदस्यों) के बीच विभाजन हुआ और उन्हें (कांग्रेस) लगा कि यह मुश्किल हो गया है, रणनीति विफल हो गई है, तब कांग्रेस ने हमें एक प्रस्ताव दिया कि अगर हम संविधान पर चर्चा करते हैं तो वे सहयोग करेंगे और वे चले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 13 और 14 दिसंबर को लोकसभा में और 16 और 17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा हुई।






